25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप विधायक अलका लांबा पर हाईकमान का तंज, पार्टी छोड़ने के तलाश रही बहाने

आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा को लेकर पार्टी में चल रहा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है।
2 min read
Google source verification
news

आप विधायक अलका लांबा पर हाईकमान का तंज, पार्टी छोड़ने के तलाश रही बहाने

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक अलका लांबा को लेकर पार्टी में चल रहा विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। आप नेतृत्व ने मंगलवार को विधायक अलका लांबा पर जमकर निशाना साधा। आप की ओर कहा गया कि विधायक अलका लाम्बा पार्टी छोड़ना चाहती हैं और ऐसा करने के लिए वह वजह तलाश रही हैं। पार्टी की यह प्रतिक्रिया लाम्बा के उस दावे के बाद आई है, जिसमें लाम्बा ने रविवार को कहा था कि आप प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ट्विटर पर अनफालो कर दिया है। उन्होंने आप नेतृत्व से नाखुशी भी जाहिर की। अलका लाम्बा ने पार्टी में अपनी स्थिति को लेकर रुख भी स्पष्ट करने को कहा है।

ममता बनर्जी का पीएम मोदी पर हमला, यहां की बिग बॉस केवल देश की जनता

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पार्टी की उनको निकालने की कोई मंशा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह (लाम्बा) पार्टी छोड़ना चाहती हैं और ऐसा करने के लिए वजह तलाश रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी को उन्हें निकालने की कोई मंशा नहीं है। एक पार्टी के लिए लोगों को निलंबित करना बहुत सहज है। हमने निलंबन के बाद भी लोगों को वापस लिया है, जब उनमें बदलाव देखा है। उन्होंने कहा कि आपको पार्टी में निश्चित अनुशासन व शिष्टाचार का पालन करना होता है।

सीबीआई विवाद में केंद्र का ममता पर पलटवार, सुप्रीम कोर्ट के फैसला होगा निष्पक्ष जांच में सहायक

ट्विटर पर अनफालों करने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से मुख्यमंत्री की पसंद है कि वह किसे फालो करना चाहते हैं। लाम्बा ने दिसंबर में दावा किया था कि पार्टी ने उनसे इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि उन्हें व्हाट्सप ग्रुप से भी हटा दिया गया है। पार्टी ने इससे इनकार किया है।