10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नजरों में गुप्ता, निशाने पर केजरीवालः आप से इस्तीफों की झड़ी पर कुमार विश्वास ने कसा तंज

उन्होंने कहा कि हम तो 'चंद्र गुप्त' बनाने निकले थे, हमें क्या पता था 'चंदा गुप्ता' बन जाएगा।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 22 Aug 2018, 5:59 PM IST

Kumarar

नजरों में गुप्ता, निशाने पर केजरीवालः आप से इस्तीफों की झड़ी पर कुमार विश्वास ने कसा तंज

नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी में लगी इस्तीफों की झड़ी के बीच पार्टी के धुरंधरों में शामिल रहे कवि और राजनेता कुमार विश्वास ने तंज कसा है। उन्होंने परोक्ष रूप से पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा कि हम तो 'चंद्र गुप्त' बनाने निकले थे, हमें क्या पता था 'चंदा गुप्ता' बन जाएगा।

राज्यसभा को लेकर लगी इस्तीफों की झड़ी!

दरअसल, पिछले हफ्ते पार्टी के दिग्गज नेता आशुतोष ने इस्तीफा दिया था, इसके बाद अब आशीष खेतान का भी इस्तीफा आ गया है। सिलसिलेवार इस्तीफों से केजरीवाल पर बयानबाजी तेज हो गए हैं। माना जा रहा है कि कुमार विश्वास की बगावत और बाकी नेताओं की इस्तीफों की वजह राज्यसभा में पार्टी से बाहर के लोगों को भेजना है। हालांकि आशुतोष और खेतान ने केजरीवाल पर कोई निशाना नहीं साधा है।

...ऐसे शुरू हुआ था विवाद

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के कोटे में दिल्ली से राज्यसभा की तीन सीटें थीं। इन पर संजय सिंह, कुमार विश्वास, आशुतोष, आशीष खेतान जैसे नामों को प्रमुख दावेदार माना जा रहा था। लेकिन इनमें से सिर्फ संजय सिंह को जगह मिली, जबकि बाकी की दो सीटों पर पार्टी ने सुशील गुप्‍ता और एनडी गुप्‍ता को राज्‍यसभा भेज दिया। कुमार ने इन्हीं को लेकर तंज कसा है।

बदमाश बैल के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुट गई बिहार पुलिस

सितम पर सितम

उल्लेखनीय है कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर पार्टी द्वारा पांच सीटों के लिए प्रभारियों का चयन किया गया था। पांचों में इन दोनों दिग्गज नेताओं का नाम शामिल नहीं था। इसे भी नाराजगी की वजह बताया जा रहा है। हालांकि खेतान ने कहा कि वकालत शुरू करने की वजह से सक्रिय राजनीति छोड़ रहे हैं।

केरल बाढ़ः लेफ्ट सरकार ने दिया कांग्रेस के आरोपों का जवाब- चीजों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया