यूपी में बसपा के साथ
ओवैसी ने बिहार में बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा और कुल 6 सीटें जीतीं, इनमें 5 एआईएमआईएम ने और 1 पर बसपा को विजय मिली। अब बात यूपी की करें तो यहां भी ओवैसी बसपा के साथ आगे बढ़ सकते हैं। ऐसे में दलित और मुस्लिम वोट बैंक को यूपी में बड़ा फैक्टर माना जाता है और इसमें इन दोनों पार्टियों को अच्छा मौका मिल सकता है।