
नई दिल्ली। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ( AIMIM chief Owaisi ) ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सपा सांसद आजम खान के विवादित बयान पर फैसला लेने की मांग की है। साथ ही भाजपा से पूछा कि एमजे अकबर की जांच रिपोर्ट का क्या हुआ?
हैदराबाद से सांसद ओवैसी ( AIMIM Chief Owaisi ) ने कहा कि हर सदस्य की गरिमा का ख्याल रखा जाना चाहिए। महिला सांसदों की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर मैं उनके साथ हूं।
नियमों के मुताबिक चले सदन
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ( AIMIM Chief Owaisi ) ने कहा कि मैं सदन के सदस्यों की बात से सहमत हूं। मैं सभी के जज्बातों का अहतराम करता हूं। सदन को नियमों के मुताबिक चलाया जाना चाहिए।
सभी दलों का मिला समर्थन
इससे पहले सदन में भाजपा सांसदों ने आजम खान के बयान पर लोकसभा में फिर हंगामा मचाया। शुक्रवार को भाजपा सांसदों ने सदन में रामपुर से सांसद आजम खान को निलंबित करने की मांग उठाई। सांसदों की मांग का सभी दलों के सांसदों ने समर्थन किया।
महिलाओं की इज्जत का सम्मान नहीं करते आजम खान
बता दें कि गुरुवार को लोकसभा में सपा सांसद आजम खान ने सदन की अध्यक्षता कर रहीं भाजपा सांसद रमा देवी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। सपा सांसद की टिप्पणी के बाद संसद में जमकर हंगामा हुआ।
रमा देवी ने इस मुद्दे पर कहा कि आजम खान ने कभी महिलाओं की इज्जत नहीं की। हमें पता है उन्होंने जया प्रदा को लेकर क्या कहा था। उनको लोकसभा में रहने का कोई हक नहीं है। आजम खान को मांफी मांगनी चाहिए।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ( AIMIM Chief Owaisi ) ने कहा कि रमा देवी की बात से सहमत हूं।
Updated on:
26 Jul 2019, 8:24 PM IST
Published on:
26 Jul 2019, 8:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.