31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनसीपी: माजीद मेनन ने कहा- आपत्तिजनक नहीं है आजम खान का बयान

NCP Leader Majeed Memon: आजम के बयान को मुद्दा बनाने की जरूरत नहीं NCW की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा ने बताया शर्मनाक बयान भाजपा सांसद माफी मांगने की जिद पर अड़े
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 26 Jul 2019, 9:00 AM IST

Majeed Menon

नई दिल्‍ली। लोकसभा में तीन तलाक विधेयक पर चर्चा के दौरान सपा सांसद आजम खान के बयान पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब एनसीपी नेता माजिद मेनन ने कहा है कि सपा सांसद आजम खान ने जो कहा है वह अपत्तिजनक नहीं है।

उन्‍होंने लोकसभा में जो बयान दिया उसमें लोकसभा चेयरपर्सन के प्रति अनादर का भाव नहीं झलकता है। उनके बयान को सही संदर्भों में लेना चाहिए और सराहना होनी चाहिए।

माजिद मेमन ने कहा है कि मुझे नहीं लगता कि आजम खान इस तरह का काम करेंगे। न ही उनके बयान को मुद्दा बनाने की जरूरत है।

भाजपा सांसदों ने की माफीनामे की मांग

दरअसल, गुरुवार को तीन तलाक विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रमा देवी सदन की अध्यक्षता कर रही थीं। सपा सांसद आजम खान ने तीन तलाक पर चर्चा के दौरान उन्‍हीं को लेकर विवादित बयान दे दिया।

उनके बयान का सत्ता पक्ष ने विरोध किया। सत्ता पक्ष के सांसदों ने रामपुर के सांसद आजम खान से इस मुद्दे पर माफी मांगने की मांग की है।

आजम खान के बयान पर बवाल: महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- रद्द हो सदस्यता

बयान को कार्यवाही से हटाने का आदेश

इससे पहले बिहार के शिवहर की सांसद रमा देवी ने कहा कि ये बोलने का तरीका नहीं है। उन्‍होंने आजम खान के बयान को सदन की कार्यवाही से हटाने का आदेश दिया। रमा देवी ने भी आजम खान से माफीनामे की मांग की है।

आजम खान इस्‍तीफा देने को तैयार

इसके बाद आजम खान बैकफुट पर आ गए। उन्‍होंने रमा देवी को संबोधित करते हुए कहा कि आप मेरे लिए आदरणीय हैं। आप मेरी बहन की तरह हैं। इतना होने के बाद भी हंगामा चलता रहा।

आजम खान ने ये भी कहा कि अगर मैंने आपके खिलाफ असंसदीय शब्द का इस्तेमाल किया है तो सदन से इस्तीफा देने को तैयार हूं।

लोकसभा में रमा देवी पर आजम खान की टिप्पणी से हंगामा, माफी के बजाए सदन से वॉक आउट

असंसदीय शब्‍द का इस्‍तेमाल गलत

इस मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि इस तरह के असंसदीय शब्द का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। ओम बिड़ला ने आजम खान से माफी मांगने को भी कहा। लेकिन लोकसभा में इस मुद्दे पर सियासी घमासान के बीच आजम खान सपा सांसद सदन से उठकर बाहर चले गए।

बचाव में उतरे अखिलेश यादव

इस मुद्दे पर आजम खान को घिरता देख एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव बचाव में उतर आए। उन्होंने कहा कि मैं नहीं मानता की आजम खानजी ने रमा देवी का अनादर किया है। भाजपा के सांसद बहुत अशिष्ट हैं। ये उंगली उठाने वाले कौन हैं।

अखिलेश यादव ने लोकसभा अध्‍यक्ष से कहा कि अगर आप सोचते हैं कि खान द्वारा इस्तेमाल किया गया शब्द असंसदीय है, तो उसे हटाया जाना चाहिए।

शर्मनाक बयान

दूसरी तरफ आजम खान के विवादित बयान को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी शर्मनाक करार दिया है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति