27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सदन में उठा आजम की यूनिवर्सिटी का मुद्दा, अखिलेश ने कहा-जौहर यूनिवर्सिटी की जांच ऐसी हो रही है जैसे कोई बम मिला हो

उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। विधानसभा की शुरूआत होते ही सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को मुद्दा उठाया ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 21 Sep 2022, 12:28 PM IST

ssssss.png

सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव

विधानसभा के मॉनसून सत्र में तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। कार्यवाही के शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने रामपुर से सपा विधायक आजम खान का मुद्दा उठाया है। अखिलेश ने सदन में कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी की जांच ऐसी हो जैसी कोई बम मिला हो ।

इस पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने अखिलेश यादव से कहा कि आप बाद में मुद्दा को उठाइए, कल आपको सुना गया था।

यह भी पढ़ें: क्या ओपी राजभर बीजेपी का दामन दोबारा थामेंगे ? सीएम योगी से मुलाकात की

जौहर यूनिवर्सिटी की दीवार तोड़कर निकलीं गई मशीनें और पुरानी किताबें
बता दें कि आपको कि मंगलवार को रपुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी के अन्दर जमीन की खुदाई की थी । खुदाई में जमीन के अंदर करोड़ों रूपए की नगर निगम की सफाई मशीन मिली जो टुकड़ों में मिली थी, बताया जा रहा है कि इस मशीन को टुकड़ों में करके जमीन के अंदर गाड़ दिया गया था। पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी की कैम्पस के अंदर एक बिल्डिंग की दीवार तोड़कर पुरानी किताबों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक इसमें कई बहुमूल्य पांडुलिपियां शामिल हैं।

यूनिवर्सिटी से करोड़ों की मशीन बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में अब तक 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक यह तब चला कि रविवार को पुलिस ने दो जुआ खेलने वालें युवक को गिरफ्तार कर लिया था । इसके बाद दोनों युवकों से ईडी पूछताछ कर रही है।

पुलिस प्रशासन बेवजह यूनिवर्सिटी को बदनाम कर रही है : नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा जबी
सपा विधायक आजम खां की मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी में सोमवार को रामपुर नगर पालिका की सफाई मशीन मिली थी। इस मामले में नगर पालिकाध्यक्ष फात्मा जबी ने कहा कि पुलिस प्रशासन नगर पालिका को बदनाम करने में लगा है। हमें बिना वजह परेशान कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Ayodhya : सरयू नदी का कहर जारी, स्नान घाट की सीढ़ियों पर कर रहें शवों का अंतिम संस्कार

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी से जिस सफाई मशीन को बरामद करने का दावा किया जा रहा है, वह नगर पालिका की नहीं है। पालिका द्वारा जो मशीनें खरीदी गई हैं, वे सब पालिका में मौजूद हैं। जौहर यूनिवर्सिटी की इमारतों का निर्माण राकेश जैन ने कराया था।