लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई
शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से उम्मीद जतायी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर स्वच्छता के यज्ञ में सभी अपनी आहुति देंगे। इस मौके पर अमित शाह ने लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता पखवाड़ा का उदघाटन करने के बाद अमित शाह रांची के हरमू स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश कार्यालय में अमित शाह ने प्रदेश भाजपा कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष समेत राज्य कोर कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।