नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कोलकाता में फ्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एनडीए के पास मजबूत नेतृत्व है। दूसरी तरफ विपक्षी पार्टियां वोट बैंक की राजनीति और परिवारवाद तक सिमटकर रह गई है। शाह ने कहा कि देश की सुरक्षा को हमारी सरकार ने मजबूती देने का काम किया है। इतना ही नहीं देश के अर्थतंत्र की गाड़ी को पटरी पर लाने का काम भी बखूबी पूरा किया है।