नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी एक बार फिर मोदी सरकार पर बरसे। इस बार बहाना जरूरी सुप्रीम कोर्ट था लेकिन निशाना मोदी सरकार ही रहा। ओवैसी ने पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट के समलैंगिकता और व्यभिचार कानून पर आए फैसले पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने यह कभी नहीं कहा कि तीन तलाक गैर संवैधानिक है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने धारा 377 और धारा 497 को गैर संवैधानिक घोषित कर दिया है। क्यों मोदी सरकार मुस्लिम को तीन साल की सजा और गैरमुस्लिम को एक साल की सजा देने के पक्ष में है।