नई दिल्ली। गोतस्करी को लेकर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान सामने आया है। ओवैसी ने देश में गोवध के नाम पर हो रही मुस्लिमों की हत्या पर चिंता जताई है। ओवैसी ने कहा, देश में गाय तो सुरक्षित लेकिन मुस्लिम नहीं हैं। आपको बता दें कि राजस्थान के अलवर में एक बार फिर गो-तस्करी के शक में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का नाम अकबर बताया जा रहा है। खबर के मुताबिक, वह दो गाय लेकर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने गोतस्करी का आरोप लगाकर उनको पीटना शुरू कर दिया।