8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी के सवाल पर वाजपेयी ने दिया था यह जवाब, इसलिए पूरी उम्र रहे कुंवारे

अटल देश के ऐसे नेता थे, जो अपनी शैली और व्यवहार समेत कई बातों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते थे।

2 min read
Google source verification
Atal bihari Vajpayee

शादी के सवाल पर बोले वाजपेयी ने दिया था यह जवाब, इसलिए पूरी उम्र रहे कुंवारे

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। वाजपेयी लंबे समय से बीमार थे और उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। हालांकि बीच में उनकी तबीयत में सुधार देखने को मिला था, लेकिन पिछले दिनों अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उनको जीवन रक्षक प्रणाली पर लाया गया। अटल देश के ऐसे नेता थे, जो अपनी शैली और व्यवहार समेत कई बातों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते थे। ऐसे ही विषयों में उनके शादी न करने की बात का भी खूब जिक्र होता था। हालांकि शादी वाली बात पर वाजपेयी आम तौर पर बोलने से परहेज करते थे, लेकिन एक वाकया ऐसा है जब उन्होंने इस विषय पर खुलकर बात की।

अटल को चुभ गई थी सोनिया गांधी की यह बात, लोकसभा में की थी खिंचाई

दरअसल, यह वाकया साल 2003 में 27 व 28 मार्च का है। तब अटल देश के प्रधानमंत्री थी और दीनदयाल शोध संस्थान का भ्रमण करने चित्रकूट गए थे। यहां पर उन्होंने दो दिन बिताए थे। यहां पर न केवल उन्होंने बेहद सादगी का परिचय दिया, बल्कि खेलकूद, स्वास्थ्य और शादी जैसे निजी विषयों पर खूब संवाद किया। जब बच्चों के साथ खेलते और खिलखिलाते अटल से पूछा गया कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की। क्या कोई लड़की नहीं मिली या फिर... तो इस सवाल पर कुछ देर तक तो वाजपेयी मौन रहे। फिर कुछ देर बाद बोले कि किसी लड़की ने उनको पंसद नहीं किया।

दो पूर्व प्रधानमंत्रियों के बीच बनेगी अटल बिहार वाजपेयी की समाधि, केबिनेट की बैठक में फैसला

बस यही कारण है कि उन्होंने जीवन भर शादी नहीं की। यही नहीं इस दौरान बच्चों ने जब उनके प्रिय खेल के बारे में पूछा तो उन्होंने कबड्डी को अपना पंसदीदा खेल बताया।आपको बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को यहां आम जनता के दशनार्थ के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय लेकर जाया जा रहा है।