नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को निधन हो गया। वाजेपयी 93 साल के थे। वाजपेयी लंबे समय से अस्वस्थ्य थे और उनको एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालात काफी नाजुक बताई जा रही थी, जिसके चलते उनको वेंटीलेटर पर रखा गया था। ऐसे में उनसे जुड़े तमाम किस्से सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक वाकया साल 2003 का है। जब वह लोकसभा में भाषण दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष सोनिया गांधी से भारी नाराजगी दिखाई थी। दरअसल, सोनिया गांधी ने अपने एक भाषण में राजग सरकार के खिलाफ जिन शब्दों का इस्तेमाल किया था वह वाजपेयी को चुभ गई थी।