वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले की गई यह कार्रवाई एक बड़ी राजनीतिक घटना मानी जा रही है। रजक के जेडीयू छोड़ने के फैसले की चर्चा से पार्टी की ओर से मान-मनौव्वल का दौर भी शुरू हुआ, लेकिन रजक अपने फैसले पर अटल रहे। यही वजह है कि इससे पहले श्याम रजक पार्टी छोड़ते, जेडीयू ने ही उनको पार्टी से निष्कासित कर दिया। आपको बता दें कि रजक साल 209 में राजद सरकार में मंत्री रह चुके हैं, जिसके बाद वह पार्टी छोड़कर जेडीयू में शामिल हो गए थे। रजक राजद में लालू प्रसाद के करीबी नेताओं में से माने जाते हैं। वह राजद के ही टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे और फिर मंत्री बने थे।