नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Polls ) का वक्त जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। सियासी माहौल भी गर्माता जा रहा है। चुनाव से पहले एनडीए में बड़ी दरार पड़ने के संकेत मिल रहे हैं। लोकजनशक्ति पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के बीच दूरियां बढ़ती जा रही हैं। दरअसल सीटों के बंटवारे को लेकर एलजेपी लगातार सीट बंटवारे को लेकर अपना पक्ष रखती आ रही है। यही नहीं लोजपा नेता चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव लड़ने तक को लेकर बयान दे डाले हैं।