नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Polls ) के पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर बुधवार को होना है। पहले चरण के प्रचार का शोर जरूर थम गया है लेकिन राजनीतिक दलों ने वोटरों को लुभाने की कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसी कड़ी में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शाम 7 बजे युवाओं के साथ 'नौकरी संवाद' करेंगे। तेजस्वी इस संवाद के जरिए मतदान से ठीक पहले सूबे के युवाओं को साधने की कोशिश करेंगे।