प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने कहा कि राज्य में आज भी शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे क्षेत्र की स्थिति खराब है। पीके ने केंद्र सरकार के आंकड़े के संदर्भ को सामने रखते हुए कहा कि बिहार में पिछड़ेपन का क्या कारण है। बिहार अगर आने वाले समय में अग्रणी राज्यों की सूची में आना चाहता है तो इसके लिए नई सोच और नए प्रयास की जरूरत है।