नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद कांग्रेस (Congress) ने मतगणना में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। उसने सत्तारूढ़ एनडीए ( NDA ) पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। इस बारे में कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि किशनगंज और सकरा में पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं लेकिन उन्हें जीत का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। किशनगंज में कांग्रेस उम्मीदवार 1,266 मतों से विजयी रहा।