19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Political / Bihar Election : बड़ी जीत के लिए कांग्रेस ने बनाई 6 समितियां, सुरजेवाला को मिली अहम जिम्मेदारी

Bihar Election : बड़ी जीत के लिए कांग्रेस ने बनाई 6 समितियां, सुरजेवाला को मिली अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत के लिए बनाई 6 समिति। पार्टी के प्रवक्ता सुरजेवाला को मिली अहम जिम्मेदारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 12 Oct 2020, 9:15 AM IST

Bihar Congress

कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत के लिए बनाई 6 समिति।

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Election ) में पहले से बड़ी चुनावी जीत के लिए कांग्रेस पार्टी ( Congress Party ) के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनाव प्रबंधन व प्रचार समिति सहित 6 समितियों को अपनी मंजूरी भी दे दी है। ताकि पार्टी के प्रत्याशियों को अलग-अलग मोर्चो पर जरूरी सहयोग मिल सके।

फिलहाल, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस लिहाज से देखें तो पार्टी ने सुरजेवाला को सबसे अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा सुबोध कुमार को प्रचार समिति का संयोजक, पवन खेरा को मीडिया समन्वय समिति का चेयरमैन और प्रेमचन्द मिश्रा को संयोजक और ब्रजेश कुमार मुनन को जनसभा समिति का संयोजक बनाया गया है। बरुण चोपड़ा लीगल और डा. अशोक कुमार कार्यालय प्रबंधन समिति के मुखिया बनाए गए हैं।

Bihar Election : नीतीश कुमार आज से करेंगे प्रचार अभियान की शुरुआत, पीएम मांगेंगे सीएम के लिए वोट

कांग्रेस पार्टी के महासचिव केसी वेनुगोपाल द्वारा जारी सूची के मुताबिक समिति प्रमुखों के अलावा चुनाव प्रबंधन समिति में मोहन प्रकाश को संयोजक और मीरा कुमार, सुबोधकांत सहाय, निखिल कुमार, तारीक अनवर, शत्रुघ्न सिन्हा, शकील अहमद, चंदन बागची, अनिल शर्मा, संजय निरुपम, कीर्ति आजाद, शकलउज्जमा अंसारी और कैप्टन अजय यादव को सदस्य बनाया गया है।

इसी तरह प्रचार समिति में जया मिश्रा को सह संयोजक, अंबुज किशोर झा, नागेन्द्र कुमार विकल, संतोष श्रीवास्तव, सत्येन्द्र सिंह, पंकज यादव, अजय यादव, असफार अहमद, राजेश कुमार सिन्हा, एनपी सिंह कुंदन, जयन्ती झा, विकास कुमार सिन्हा और अनिता यादव को सदस्य बनाया गया है। वहीं जनसभा समिति में भी 13, लीगल कमेटी में 8 और कार्यालय प्रबंधन समिति में 10 नेताओं को जगह मिली है।

Bihar Election : राम विलास पासवान के निधन से बिगड़ सकता है सियासी खेल, जेडीयू को है इस बात की आशंका

जहां तक मीडिया समन्वय समिति की बात है तो राजेश राठौर को इसका सह संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा अजय कुमार पासवान, संतोष श्रीवास्तव, संजीव कुमार कर्मवीर, प्रमोद कुमार ओझा, हरखु झा, सरबत जहां फातमा, अजीम बारी, धनंजय मधु, रुपम यादव, प्रवीण कुशवाहा, आनंद माधव और शुभाषीश बर्द्धन पांडेय को सदस्य बनाया गया है।

बता दें कि इस बार कांग्रेस आरजेडी के नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। महगबंधन कोटे के तहत कांग्रेस ने 2443 में से 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 27 सीटों पर जीत मिली थीं