दूसरी वजह जिसके चलते बाहर आ सकते हैं लालू
सजा की आधी अवधि काट लेने के आधार के अलावा भी लालू के वकीलों ने एक और आधार अपनी अपील में सामने रखा है। इसके तहत लालू की गंभीर बीमारियों का हवाला दिया है। दरअसल लालू प्रसाद यादव किडनी, हृदय रोग और शुगर सहित 16 तरह की बीमारियां से ग्रसित हैं। ऐसे में उनकी इन्हीं बीमारियों को आधार बता कर उन्हें जमानत देने की अपील की गई है।