दरअसल, बिहार में चुनाव प्रचार चरम पर है, लेकिन आरएलएसपी अभी तक यह तय नहीं कर पाई कि उनकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उसका प्रत्याशी कौन होगा। इस स्थिति के लिए उपेंद्र कुशवाहा खुद जिम्मेदार माना जा रहा है। ऐसा इसलिए कि उन्होंने हमेशा से दो नावों की सवारी की है। इस बार उनकी सियासी खिचड़ी न तो महागठबंधन में पकी, न एनडीए में।