
कोरोना काल में बिहार विधानसभा का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव।
नई दिल्ली। शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील आरोड़ा ने कोरोना महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव 2020 ( Bihar Assembly Elections 2020 ) के महासंग्राम का ऐलान कर दिया। इसी के साथ बिहार में चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए चुनाव तीन चरणों में 28 से 7 नवंबर के बीच होंगे। चुनाव परिणाम 10 नवंबर को आएंगे।
सीईसी सुनील आरोड़ा ने बताया कि कोरोना काल में बिहार का चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है। कोरोना महामारी के मद्देनजर कई अहम बदलाव भी किए गए हैं। इसलिए सभी चुनावी गतिविधियां सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से तय गाइडलाइंस के मुताबिक ही संचालित होंगे। आइए हम आपको बताते हैं बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी 10 प्रमुख बातें और बदलाव के बारे में सबकुछ।
बिहार चुनाव से जुड़ी 10 प्रमुख बातें :
1. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का ऐलान कर दिया है। इस बार चुनाव तीन चरणों में होगा। चुनाव में उम्मीदवार अधिकतम 5 वाहनों का ही इस्तेमाल कर पाएंगे।
2. इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से दुनिया में 70 से ज्यादा देशों ने अपने देशों में चुनाव टाला है, लेकिन हमने इस दौर में चुनाव कराने का चुनौती भरा फैसला लिया है। चुनाव लोगों का लोकतांत्रिक हथियार है। इसलिए हमने इसे न टालने का फैसला लिया।
3. पहले चरण में 71 सीटों पर 16 जिलों में वोटिंग होंगी। इसमें 31 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे। दूसरे चरण में 17 जिलों में 94 सीटों पर वोटिंग होगी। इस चरण में 42 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे। तीसरे चरण में 78 सीटों पर मतदान होंगे। इस चरण में 15 जिलों में वोटिंग होगी और मतदान के लिए 33.5 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
4. पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर, दूसरे चरण की 3 नवंबर और तीसरे चरण की 7 नवंबर को होगी। वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।
5. पहले चरण के लिए नोटिफिकेशन 1 अक्टूबर को जारी होगा और नामांकन की अंतिम तारीख 8 अक्टूबर होगी। 12 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। दूसरे चरण का नोटिफिकेशन 9 अक्टूबर को जारी होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर होगी। 19 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। तीसरे चरण के लिए नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर को जारी होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर और 23 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा।
6. बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं। सीईसी ने कहा कि दागी उम्मीदवारों को अपने ऊपर दर्ज आपराधिक केस की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। इसके साथ ही बिहार में आज से आचार संहिता भी लागू हो गई है। प्रत्याशी आनलाइन और आफलाइन नामांकन दाखिल कर सकेंगे।
7. बिहार विधान सभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर 1 हजार मतदाता होंगे। इस बार नए सुरक्षा मानकों के तहत चुनाव कराए जाएंगे। कोरोना की वजह से विधानसभा चुनावों में 46 लाख मास्क, 6 लाख PPE किट और 7 लाख हैंड सैनिटाइजर, 23 लाख हैंड ग्लव्स, 6 लाख फेस शील्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। इस बार मतदान करने के लिए सभी को फेस मास्क लगाना होगा।
8. इस बार पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई गई है। एक पोलिंग बूथ पर सिर्फ एक हजार मतदाता होंगे। बिहार में कुल मतदाता 7.79 करोड़ हैं जिसमें महिला वोटर्स 3.39 करोड़ हैं। इलेक्शन के लिए कुल 1.89 लाख बैलेट यूनिट EVM बिहार भेजे जाएंगे। इ
9. इस बार मतदान का समय बढ़ाया गया है। इलेक्शन सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। कोरोना मरीज मतदान के आखिरी घंटे में वोट डाल सकेंगे। किसी भी दशा में 5 से ज्यादा लोग घर जाकर प्रचार नहीं कर सकेंगे। नामांकन में दो से ज्यादा वाहन नहीं होंगे और पूरा चुनाव प्रचार वर्चुअल होगा।
10. सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल, तनाव बढ़ाने वाले तत्वों और हेट स्पीच देने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
बड़ी खबरें
View Allराजनीति




