नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव के बड़े बेटे और राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव राजनीति से सन्यास लेना चाहते हैं। तेज प्रताप ने हाल ही में यह इच्छा जाहिर की है कि वह अपने छोटे भाई तेजस्वी को गद्दी पर बैठाकर खुद सियासी सन्यास की घोषणा कर दें। तेज प्रताप यादव ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि, “मेरा मानना है कि महाभारत की तर्ज पर मैं भी अर्जुन को हस्तिनापुर के सिंहासन पर बैठाऊं और खुद द्वारका की ओर निकल जाऊँ। उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा है कि अब कुछेक “चुग्लों” को पीड़ा है कि कहीं मैं किंग मेकर के रूप में न उभर जाऊँ।