10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में महिला को नग्न कर घुमाने का मामला, मांझी ने कहा- राज्य में लागू हो राष्ट्रपति शासन

बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया महिला पर हत्या का आरोप लगातर नग्न कर घुमाए जाने के मामले में राजनीतिक गरम हो गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 21 Aug 2018, 7:53 PM IST

BIHAR

बिहार में महिला को नग्न कर घुमाने का मामला, मांझी ने कहा- राज्य में लागू हो राष्ट्रपति शासन

नई दिल्ली।बिहार के भोजपुर युवक की हत्या के आरोप में महिला के साथ मारपीट करने और उसे निर्वस्त्र कर घुमाए जाने के मामले में अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व सीएम और हम के संजोयक जीतनराम मांझी ने राज्य सरकार को फेल बताते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। वहीं पूर्व डिप्टी सीएम आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राज्य को 'जंगल व राक्षस राज' में बदल दिया गया है।

नीतीश कुमार को देना चाहिए इस्तीफा: मांझी

पूर्व सीएम मांझी ने कहा कि बिहार के लिए यह घटना बहुत ही शर्मनाक है। यह दर्शाता है कि बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है। कोई भी अपराधी चाहे कुछ भी कर सकता है और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में कुछ दिन पहले एक महिला को जिंदा जलाया गया लेकिन नीतीश कुमार कहते हैं कि कानून अपना काम करेगा। इस तरह की बातों से स्पष्ट हो गया है कि उनके लिए अब कुछ भी बाकी नहीं रह गया है। यह बिहार को कलंकित कर देने वाली घटनाएं हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थिति को देखते हुये वह मांग करते हैं कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राज्यसभा चुनाव में नहीं होगा NOTA का इस्तेमाल

बिहार में राक्षस राज: तेजस्वी

वहीं तेजस्वी ने ट्वीट किया कि मेरे बिहार में क्या हो रहा है? आज एक महिला को पीटा गया और निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया गया। आप (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार) ने बिहार को जंगल व राक्षस राज में बदल दिया है। तेजस्वी ने कहा कि वह महिला के हृदय विदारक वीडियो क्लिप को देखकर सन्न हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को दामोदरपुर गांव के रहने वाले 19 वर्षीय विमलेश कुमार नाम के एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव बरामद होने के बाद लोग आक्रोशित हो गए और एक महिला पर हत्या करने के शक में हमला कर दिया गया और उसके घर में आग लगा दी गई। आरोप है कि भीड़ ने महिला की जमकर पिटाई की और उसे निर्वस्त्र कर घुमाया।