1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

40 पुश अप रोज का सुझाव देकर बिप्‍लब देब ने दिलाई पीएम के 56 इंच के सीने की याद

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज अभियान हम फिट तो इंडिया फिट चैलेंज को लेकर सीएम बिप्‍लब देब ने बड़ा बयान दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 3 Jun 2018, 11:58 AM IST

biplab dev

40 पुश अप रोज का सुझाव देकर बिप्‍लब देब ने दिलाई पीएम के 56 इंच के सीने की याद

अगरतला। त्रिपुरा के सीएम ने प्रदेश के युवाओं को रोज 40 पुश अप या दंड लगाने का सुझाव दिया है। उन्‍होंने कहा कि अगर युवा ऐसा करते हैं तो प्रदेश का सीना 56 इंच का हो जाएगा। उनका यह बयान एक बार फिर मीडिया की सुर्खियों में है। उनके इस बयान को 2014 में पीएम मोदी के 56 इंच के बयान से जोड़कर देखा जाने लगा है। आपको बता दें कि हाल ही में उनके बड़बोले बयान से परेशान होकर पीएम मोदी और पार्टी के अध्‍यक्ष अमित शाह ने संभलकर बयान देने की हिदायत दी थी।

देश भर में पानी को लेकर ‘त्राहिमाम’, मेट्रो में जीरो डे जैसे हालात

क्‍या कहा बिप्‍लब देव ने
सीएम बिप्लब देव ने कहा कि सभी युवाओं को तंदुरूस्त रहना चाहिए। यदि सभी युवक दंड लगाएंगे तो वे स्वस्थ बनेंगे और त्रिपुरा भी स्वस्थ बनेगा। त्रिपुरा का सीना अपने आप ही 56 इंच का हो जाएगा। सीएम ने कहा कि उन्होंने खुद केंद्रीय मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह राठौर की फिटनेस चुनौती स्वीकार की है। वह 20 बार पुशअप्स लगा सकते हैं और युवाओं को हर सुबह 20, 30 या 40 पुशअप्स लगाना चाहिए और ऐसा करके उन्हें अच्छा महसूस होगा।

खेल मंत्री ने पेश की थी चुनौती
हाल ही में खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के फिटनेस चैलेंज अभियान 'हम फिट तो इंडिया फिट' चैलेंज की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। राज्यवर्धन राठौड़ ने पुश-अप करते हुए एक विडियो अपलोड किया था, जिसे फिटनेस चैलेंज नाम दिया था। इसे अब तक खेल और बॉलिवुड जगत से कई हस्तियां स्वीकार कर चुकी हैं। पीएम मोदी भी विराट कोहली द्वारा चुनौती स्‍वीकार करने की बात पर कहा था कि वह जल्द ही अपना विडियो शेयर करेंगे। उसके बाद से यह युवाओं में पुश अप और दंड क्रेज का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा जोरों पर है।

सुप्रीम कोर्ट: SC-ST कर्मचारियों को बड़ी राहत, डिमोशन का खतरा टला

राहुल और तेजस्वी ने साधा था निशाना
पीएम के इस ट्वीट के बाद विपक्ष ने फिटनेस चैलेंज को निशाने पर लेते हुए जोरदार हमला बोला। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी को फ्यूल चैलेंज स्वीकार करने को कहा था। वहीं बिहार के पूर्व डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव ने भी युवाओं को रोजगार देने, किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने और दलित व अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा रोकने का चैलेंज अक्सेप्ट करने को कहा था। कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने भी भाजपा के नेताओं को चुनौती देते हुए कहा था कि हिम्मत है तो भाजपा के लोग एसी कमरों में नहीं, बल्कि 3,000 किलोमीटर की नर्मदा परिक्रमा करके दिखाएं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति