1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

त्रिपुरा सरकार ने लागू किया सरकारी नौकरियों में नियुक्तियों का नया फॉर्म्युला

सीएम बिप्लब कुमार देब की सरकार ने राज्य के पुलिस बल में महिलाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Vikas Gupta

•

Updated: 20 May 2018, 6:22 PM IST

new-recruitment-rules-in-tripura

सीएम बिप्लब कुमार देब की सरकार ने राज्य के पुलिस बल में महिलाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है।

त्रिपुरा सरकार ने राज्य सरकार की नौकरियों मे भर्ती का नया फॉर्म्युला लागू करने की घोषणा की है। अब इस नए फॉर्म्युले में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया जाएगा। सीएम बिप्लब कुमार देब की सरकार ने राज्य के पुलिस बल में महिलाओं को 10 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की है।

त्रिपुरा सरकार के सभी तरह के पुलिस बल में महिलाओं के लिए 10 फीसदी आरक्षण लागू किया जाएगा। त्रिपुरा में अब तक पुलिस भर्ती में महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया जाता था। त्रिपुरा सरकार ने पिछली लेफ्ट सरकार द्वारा बनाए गए रोजगार नियमों को रद्द कर दिया है और बेहतर पारदर्शिता और सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रकिया में निष्पक्षता के लिए नई भर्ती पॉलिसी को लागू कर दी है।

अब से ग्रुप सी और ग्रुप डी की पद पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा के माध्यम से होगी। ग्रुप सी और ग्रुप डी के पद पर सरकारी कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए अलग से एक संगठन का गठन होगा और त्रिपुरा लोक सेवा आयोग जरूरी सरकारी पदों के लिए सर्वश्रेष्ठ अभ्यर्थियों को चुनेगा।