रोहतगी ने अदालत से मांगा 7 दिन का समय
इससे पहले सुनवाई शुरू होते ही भाजपा के वकील मुकुल रोहतगी ने शीर्ष अदालत के समक्ष अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा की सरकार सदन में बहुमत साबित करने के लिए तैयार है। भाजपा सरकार न केवल सदन में बहुत साबित करेगी बल्कि कांग्रेस और जेडीएस के विधायक भी उसका समर्थन करेंगे। रोहतगी के इस दलील के जवाब में शीर्ष अदालत ने पूछा कि क्यों न कल ही विधानसभा में बहुमत परीक्षण करा दें। जस्टिस सीकरी ने भाजपा के वकील रोहतगी से साफ कर दिया या तो आप कानून का पालन कराएं या कल विधानसभा में येदियुरप्पा सरकार बहुमत हासिल करे। इस पर रोहतगी ने अदालत से बहुमत साबित करने के लिए एक सप्ताह समय देने की मांग की, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।