नई दिल्ली। त्रिपुरा निकाय चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है। दरअसल, त्रिपुरा में अगरतला निगर निगम और 13 नगर निकाय की 334 सीटों पर मतदान हुआ था, जिनमें से बीजेपी ने 329 सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी की इस बड़ी कामयाबी पर बीजेपी उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने भी लोगों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि ये जनता का बीजेपी पर भरोसा है।