28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कर्नाटक चुनाव परिणाम: नतीजे आने से पहले येदियुरप्पा ने मंदिर में टेका मत्था, मांगा आशीर्वाद

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने भी काउंटिंग से पहले अपनी पत्नी संग काल भैरवेश्वर मंदिर में पूजा की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 15 May 2018, 9:46 AM IST

Karnataka elections 2018 result

नई दिल्ली: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे पर रुझान आने लगे हैं। रुझान में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलता दिख रहा है। चुनाव परिणाम आने से पहले सियासी दलों के उम्मीदवार जीत के लिए भगवान की शरण में पहुंच रहे हैं। शिकारपुरी सीट से बीजेपी के सीएम उम्मीदवार बी एस येदियुरप्पा पूजा करने मंदिर पहुंचे। येदियुरप्पा अपने सीट से आगे चल रहे हैं। वहीं बागलकोट की बादामी और चित्रदुर्गा की मोलाकालामुरु सीट सुरक्षित सीट से ताल ठोक रहे श्रीरामुलू मंगलवार को काउंटिंग शुरू होने से पहले मंदिर पहुंचे और पूरे विधि विधान से पूर्जा अर्चना की। बता दें कि श्रीरामुलू 2010 की स्टिंग वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रहे थे। इस वीडियो में वह तत्कालीन सीजेआई के बाबत किसी रिश्वत की बात कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: देवगौड़ा ने दिए गठबंधन के संकेत, कहा- अभी कुछ बोलना ठीक नहीं नतीजों का करें इंतजार

एचडी कुमारस्वामी भी पहुंचे मंदिर

वहीं, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने भी काउंटिंग से पहले अपनी पत्नी संग काल भैरवेश्वर मंदिर में पूजा की। बता दें कि कुमारस्वामी कर्नाटक की रामनगरम और चन्नापटना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी कर्नाटक में पार्टी की जीत के लिए हवन किया।

मतदान से पूर्व भी की थी गौ-पूजा

बता दें कि मतदान के दिन भी कर्नाटक में कई उम्मीदवारों ने पूजा—पाठ कर शगुन मनाया था। इस दौरान मतदान शुरू होने से पहले कर्नाटक की शिकारीपुरा सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी नेता और सीएम पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने मंदिर जाकर पूजा अर्चना की थी। कर्नाटक के पूर्व सीएम रह चुके येदियुरप्पा को पूरा यकीन है कि इस बार राज्य में बीजेपी की सरकार बनेगी। वहीं, बादामी सीट से चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी श्रीरामुलु ने बेल्लारी में 'गौ-पूजा' की थी। इस दौरान श्रीरामुलु ने गौ-सेवा कर जीत की कामना की थी। इसके अलावा जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा ने भी हासन स्थित प्राचीन श्री रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंच पूर्जा अर्चना की थी।