2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा के 303 सांसदों में एक भी मुस्लिम नहीं!

इस चुनाव में देश की 17वीं लोकसभा के लिए 542 सांसद चुन कर आए हैं। लोकसभा में केवल 25 मुस्लिम सांसद अपने-अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे। मुस्लिमों का लोकसभा में 5 प्रतिशत से भी कम का प्रतिनिधित्‍व होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 24 May 2019, 1:09 PM IST

sabha election 2019

भाजपा के 303 सांसदों में एक भी मुस्लिम नहीं, संसद पहुंचने वालों में कुद 25 मुसलमान

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में एक बार फिर पूरा देश भगवामय हो गया है। देश में एक बार मोदी सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा सूत्रों के अनुसार नरेंद्र मोदी 30 मई को एक बार फिर प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस चुनाव में देश की 17वीं लोकसभा के लिए 542 सांसद चुन कर आए हैं। अभी तक आए नतीजों के अनुसार लोकसभा में केवल 27 मुस्लिम सांसद अपने-अपने क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे। आंकड़ों के अनुसार देश की कुल जनसंख्‍या में 14 प्रतिशत की आबादी वाले मुस्लिमों का लोकसभा में 5 प्रतिशत से भी कम का प्रतिनिधित्‍व होगा।

कॉंग्रेस में उथल पुथल, कल सीडब्ल्यूसी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश सकते हैं राहुल

कुल 6 मुस्लिम उम्‍मीदवारों को टिकट

दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कुल 6 मुस्लिम उम्‍मीदवार ही चुनावी मैदान में उतारे थे। भाजपा के इन मस्लिम उम्मीदवारों में से एक भी चुनाव न जीत सका। भाजपा के इन उम्मीदवारों में दो 27 प्रतिशत मुस्लिम आबादी वाले पश्चिम बंगाल थे। जबकि एक उम्मीदवार लक्षद्वीप में उतारा गया था, जबकि मुस्लिमों की आबादी का आंकड़ा 95 प्रतिशत है। इसके अलावा पार्टी ने तीन प्रत्याशी जम्मू—कश्मीर में उतारे थे। लेकिन इन मुस्लिम उम्मीदवारों में से एक भी जीत के आंकड़ें तक नहीं पहुंच पाया।

इसके अलावा राजनीतिक लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्‍तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के 6 सांसद जीतकर आए हैं। मुस्लिम सांसदों की भागीदारी में दूसरा स्थान पश्चिम बंगाल का है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के टिकट पर जीते 5 मुस्लिम सांसद लोकसभा तक पहुंचेंगे।

पंजाब में सिद्धू के सिर फूटा नुकसान का ठीकरा, अमरिंदर सिंह ने कहा— पार्टी दोनों में से एक को चुने

5.55 लाख वोट मुस्लिम उम्मीदवारों को

अगर बात 2014 में हुए लोकसभा चुनाव की करें तो 16वीं लोकसभा में 23 मुस्लिम सांसद चुनकर आए थे।
जबकि भाजपा के टिकट पर कोई भी मुस्लिम सांसद चुनकर नहीं आया था। भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव 482 में से सात मुस्लिम (1.45 प्रतिशत) उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था, लेकिन कोई भी जीत हासिल नहीं कर पाया। इस दौरान भाजपा को मिले कुल 17.16 करोड़ वोट (31 प्रतिशत) में से 5.55 लाख वोट मुस्लिम उम्मीदवारों को गया था।