नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीडीपी गठबंधन टूटने के बाद सियासी घमासान खड़ा हो गया है। अब जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में एक साल से भी कम का समय बचा है, तो माना जा रहा है कि भाजपा के रणनीतिकार अमित शाह ने यह कदम काफी सोच समझ कर उठाया है। राजनीतिक विश्लेशको का तो यहां तक कहना है कि जम्मू-कश्मीर के बाद अब भाजपा बिहार में भी बड़ा फैसला ले सकती है। दरअसल, कई राज्यों में हुए उपचुनावों में मिली हार के बाद भाजपा को अपनी चुनावी रणनीति दोबारा बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यही कारण है कि भाजपा नेतृत्व अपने सहयोगी दलों के साथ मुखर हो उठा है।