30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेवाड़ी गैंगरेप पर भाजपा विधायक के विवादित बोल, ‘बेरोजगारी की वजह से होते हैं रेप’

भाजपा विधायक प्रेमलता ने रेवाड़ी गैंगरेप पर काफी विवादित बयान दिया है।
2 min read
Google source verification
bjp mla

रेवाड़ी गैंगरेप पर भाजपा विधायक के विवादित बोल, 'बेरोजगारी की वजह से होते हैं रेप'

नई दिल्ली। रेवाड़ी गैंगरेप से देश में हाहाकार मचा हुआ। इसी बीच सत्तारूढ़ पार्टी की विधायक ने विवादित बयान देकर सबको चौंका दिया है। हरियाणा के उचना कलां से भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा कि बेरोजगारी की वजह से रेप की घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं के पास रोजगार नहीं होते हैं, वे निराश होकर बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।

बेरोजगार लोग कर रहे रेप- भाजपा विधायक

एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची भाजपा विधायक प्रेमलता ने कहा कि जिन युवाओं के पास रोजगार नहीं, वह कुंठित हो रहे हैं और इस तरह के संगीन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा विधायक ने ऐसा बयान देकर अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसा बयान देकर विपक्ष को एक बार फिर बोलने का मौका दे दिया है। हालांकि, भाजपा विधायक के इस बयान पर किसी भी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा था कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, उन्हें किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। गौरतलब है कि इस मामले में भारतीय सेना की ओर से भी एक बयान आया है। भारतीय सेना के ऑफिसर लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन ने कहा कि अगर कोई सैनिक अपराध में शामिल है, तो उसे किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। गौरतबल है कि रेप करने वाला मुख्य आरोपी भारतीय सेना मे अफसर है।

यह है पूरा मामला...

गौरतलब है कि गुरुवार को 19 साल की छात्रा के साथ यह घटना उस समय घटी जब वह कोचिंग के लिए घर से निकली थी। कोचिंग के लिए जैसे ही छात्रा महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंची, तो वहां पहले से ही मौजूद गांव के तीन युवकों ने उसको खींचकर अपनी कार में बैठा लिया। फिर इसके बाद वो छात्रा को 40 किलोमीटर दूर स्थित एक मकान में ले गए। यहां 12 लोग घंटों तक छात्रा के साथ दरिंदगी करते रहे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने फिर से पीड़िता को उठाकर कार में डाल लिया और फिर उसी बस स्टैंड पर फेंक कर फरार हो गए। यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों आरोपी छात्रा के गांव के ही थे और पीड़िता के परिवार से अच्छी तरह परीचित थे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग