प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता और सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार की ओर से कागजों में यह 458 बेडों का अस्पताल 28 जून 2020 से चल रहा है जबकि आज वहां ना तो अस्पताल है और ना ही उसका अवशेष। जिसकी सच्चाई सबके सामने आ चुकी है। आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र सरकार के कहने पर डीडीए ने केजरीवाल सरकार को अस्पताल बनाने के नाम पर जमीन दिया था जिसके बाद दिल्ली सरकार ने 458 बेडो का अस्पताल बनाने की बात कही थी और उसने अपने कागजों में अस्पताल 28 जून 2020 को ही तैयार कर लिया था, लेकिन आज वहां बंजर जमीन, कीचड़, जगह-जगह गढ्ढों में भरा पानी और लटकते बोर्ड के अलावा कुछ नहीं है।