29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाहः हमारे पास दुनिया के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं, बहुमत से होगी जीत

राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों और संगठन महामंत्रियों के साथ बैठक में बोले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, पहले से ज्यादा लाएंगे सीट
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 8 Sep 2018, 2:34 PM IST

shah

अमित शाहः हमारे पास दुनिया के लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी हैं, बहुमत से होगी जीत

नई दिल्ली। भाजपा ने दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले शनिवार को पदाधिकारियों से बातचीत की। इस दौरान अध्यक्ष अमित शाह ने सभी पदाधिकारियों से चर्चा की। इस मौके पर अमित शाह ने आगामी चुनावों को लेकर हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि हमारे पास नरेंद्र मोदी समेत दुनिया सर्वश्रेष्ठ नेता हैं। ऐसे में हमें दोबारा सत्ता में आने से कोई ताकत नहीं रोक सकती। हम जीतेंगे और बहुमत के साथ जीतेंगे।

अमित शाह ने अपने संबोधन के जरिये कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि हमको 2014 से ज्यादा प्रचंड बहुमत के साथ 2019 में जितना है। हमारे पास दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय है नेता नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा तेलंगाना पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

एससी/एसटी ऐक्ट को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम

शाह ने कहा है कि एससी/एसटी ऐक्ट को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसका आगामी लोकसभा चुनाव 2019 पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी पिछली बार की तुलना में ज्यादा बहुमत से सरकार बनाएगी।

आपको बता दें कि बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता हरीश खुराना बेहोश हुए। उन्हें राम मनहोर लोहिया अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले सुबह 10 बजे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू की।

ये पांच मुद्दों पर रहेगा बैठक का फोकस
1. उपलब्धियों का प्रचार
भारतीय जनता पार्टी के लिए आगामी चुनाव को लेकर ये अंतिम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। ऐसे में इस बैठक में अब तक की मोदी कार्यकाल की उपलब्धियों के प्रचार की रणनीति तय की जाएगी। ताकि घर-घर तक भाजपा सरकार के अच्छे कामों को पहुंचाया जा सके। हालांकि पार्टी का संपर्क फॉर अभियान अब भी चल रहा है, जिसके जरिये पार्टी देश की नामी हस्तियों से मिलकर पार्टी के कामों का प्रचार कर रही है।
2. रफाल समेत चार राज्यों के चुनावी मुद्दे
बैठक में आगामी चुनाव पर मंथन के साथ रफाल सौदे पर विपक्ष के हमले और पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर चर्चा की जाएगी। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिज़ोरम के अलावा अब तेलेंगाना के भी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

3. न्याय पर अपनी नीतियों का प्रचार
भारतीय जनता पार्टी का मानना है उनके कार्यकाल में न्याय संबंधी काम बेहतर हुए हैं। खासतौर पर सामाजिक न्याय को लेकर पार्टी ने पिछली सरकार से अच्छे काम किए हैं। अपने इन्हीं कामों को भाजपा जनता के बीच ले जाना चाहती है। यही वजह है कि इस बार कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में नए बने अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर पर बुलाई है।
4. एससी/एसटी ऐक्ट का बखान
बीजेपी एससी एसटी ऐक्ट में बदलाव और पिछड़े वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने को अपनी बड़ी उपलब्धि के रूप में प्रचारित कर रही है। हालांकि देश के कई हिस्सों में सवर्णों की नाराजगी भी उसके लिए परेशानी का सबब है। बीजेपी के ये परंपरागत वोट बैंक हैं और इन्हें नाराज करने का जोखिम बीजेपी नहीं उठाना चाहेगी। यही वजह है कि इस ऐक्ट को लेकर भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अहम चर्चा होगी।
5. एनआरसी पर चर्चा
असम में लागू किये जाने के बाद से ही नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिज़न्स (एनआरसी) को लागू करने को लेकर उठ रही मांग को लेकर भाजपा अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में चर्चा करेगी। चर्चा के जरिये तय किया जाएगा कि इस पर किस तरह से काम किया जाए।

इसके अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पिछली बैठक से अब तक की प्रमुख गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा होगी। राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी। यही नहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय होगी। बैठक में सभी राज्यों के पार्टी अध्यक्ष अपनी काम का रिपोर्ट कार्ड पेश कर सकते हैं।

इन मुद्दों पर भी रहेगी नजर
इसके अलावा बैठक में सरकार की उपलब्धियों, खासकर बुनियादी ढांचे के विकास, दो करोड़ ग्रामीण आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, खुले में शौच मुक्त गांव, विद्युतीकरण और इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में जीडीपी में हुई बढ़ोतरी पर चर्चा होगी।

आपको बता दें कि राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शाम 4 बजे से शुरू होगी। जो अगले दिन शाम 5 बजे तक चलेगी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। उद्घाटन भाषण भी शाह देंगे जबकि समापन भाषण यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाषण देंगे।