गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी 'ट्रांस्फॉर्मिग इंडिया' अभियान के लिए गोवा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने किसान आन्दोलन के बारे में चिंता व्यक्त की और कहा कि कृषि क्षेत्र से संबंधित मामलों को हल करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमें सभी मुद्दों को हल करना है, लेकिन यह नहीं कह सकते हैं कि चार वर्षों में ही कई वर्षों की समस्याओं को हल कर देंगे। उन्होंने माना कि अभी कई चुनौतियां है और हम सबको मिलकर इससे निपटने के लिए काम करना पड़ेगा।