नई दिल्ली। मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) में दिग्गज नेता और कांग्रेस के बड़े चेहरे रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) की भारतीय जनता पार्टी में एंट्री से जहां पार्टी के कार्यकर्ता गदगद हैं, वहीं कुछ नेता ऐसे भी हैं जो ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने से नाराज हो गए हैं। हालांकि सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने से कांग्रेस में हलचल कहीं ज्यादा है।