बीजेपी के करीब 15 हजार बूथ हैं। हरियाणा में ऐसा पहली बार होगा, जब इतनी बड़ी बाइक रैली होने जा रही है। अभी तक लोग बसों, ट्रैक्टर, ट्रालियों और गाडिय़ों में भरकर रैलियों में पहुंचते रहे हैं। इस रैली के जरिए बीजेपी राज्य में जहां अपने साढ़े तीन साल के कामकाज पर मुहर लगवाने का काम करेगी, वहीं भविष्य का रोडमैप भी बताएगी।