नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव 2014 और लोकसभा चुनाव 2019 में सबसे बड़ा अंतर क्या है? खासतौर से जिस तरह से चुनाव प्रचार किया जा रहा है, एजेंडा और नैरेटिव सेट किए जा रहे हैं। इस बात से आज उनके घोर विरोधी भी इंकार नहीं कर पा रहे हैं कि राहुल गांधी एक राजनीतिज्ञ के रूप में बहुत परिपक्व नजर आ रहे हैं। न्याय योजना और रफाल भ्रष्टाचार के रूप में लोकसभा चुनाव 2019 का नैरेटिव भी उन्होंने ही सेट किया है। खासतौर से न्याय योजना ने तो लोकसभा चुनाव 2019 को देश के मुट्ठीभर बड़े उद्योगपतियों और करोड़ों गरीबों के बीच की सीधी लड़ाई का रूप दे दिया है। गरीबों, किसानों और देश के विकास के लिए पांच साल के कार्यकाल में क्या किया, ऐसे सवालों से बचने के लिए भाजपा भी लोकसभा चुनाव के प्रचार में केवल राष्ट्रवाद और धारा 370 तक ही सिमटकर रह गई है।