5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP नेता बैजयंत जय पांडा का दावा, पाकिस्तान के ISI से जुड़े Bollywood के कुछ Celeb

BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष Baijayant Jay Panda का संगीन आरोप Pakistan के ISI से जुड़े Bollywood के कुछ Celebrities पांडा ने कहा- इन पर शिकंजा कसने की तैयारी, CINTAA ने की जांच की मांग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 23 Jul 2020, 12:19 PM IST

BJP Leader Baijayant panda Claim some bollywood celeb link with ISI

बीजेपी नेता का दावा, आईएसआई से जुड़े कुछ बॉलीवुड के सितारे

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ( Baijayant Jay Panda ) ने एक अपने बयान से बॉलीवुड ( Bollywood ) में खलबली मचा दी है। दरअसल बीजेपी नेता ने बॉलीवुड की कुछ सेलिब्रिटीज ( Celebrities ) पर संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि बॉलीवुड के कुछ सितारे पाकिस्तान के आईएसआई ( ISI ) से जुड़े हैं।

पांडा ने इस बयान के साथ एक और बड़ा खुलासा भी किया है। उन्होंने संकेत दिया है कि बॉलीवुड के इन सितारों पर शिकंजा कसने की तैयारी भी शुरू हो गई है। इस कड़ी में अब कागजी कार्रवाई पर काम चल रहा है। आपको बता दें कि युवा अभिनेता सुशांत सिंह की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में भी नेपोटिज्म को लेकर जमकर विवाद चल रहा है। इस बीच बीजेपी नेता का ये बयान नए संग्राम को हवा दे सकता है।

अगर आप भी कर रहे हैं एन-95 मास्क का इस्तेमाल तो हो जाएं सावधान, केंद्र सरकार ने जारी की सबसे बड़ी चेतावनी, इस मास्क से नहीं रुकता कोरोना वायरस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को राम मंदिर भूमि पूजन में लेंगे हिस्सा, लेकिन उनके पास होंगे सिर्फ 32 सेकंड, जानें क्या है बड़ी वजह

बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा ने सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि बॉलिवुड की कई प्रमुख शख्सियतें पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में हैं। उन्होंने ट्वीट कर कुछ बॉलिवुड स्टार्स के कुछ ऐसे पाकिस्तानी और अप्रवासी भारतीयों (NRIs) से लिंक होने का दावा किया जिनकी जम्मू-कश्मीर में हिंसा भड़काने की अकाट्य भूमिका है।

सोशल मीडिया पर हिंसा के लिए उकसाने का काम
बीजेपी नेता ने कहा है कि इस बात के कई सबूत मिले हैं जिसमें कुछ तस्वीरें शामिल हैं। उन्होंने कहा, इनमें कुछ एनआरआई और पाकिस्तानी पश्चिम देशों में रहते हैं। इसमें इन लोगों के खिलाफ दो प्रकार के सबूत मिले हैं।
एक तो ये लोग सोशल मीडिया पर हिंसा के लिए लोगों को उकसाते हैं दूसरा, पाकिस्तानी कैंप में दिखते हैं. ये लोग बॉलीवुड के लोगों के साथ पार्टी करते दिखते हैं।

दूरी बनाने की अपील
बीजेपी नेता पांडा ने अपने ट्वीट में बॉलीवुड के देशभक्त लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के लोगों से दूरी बनाएं। बीजेपी नेता ने लिखा, 'मैं बॉलीवुड से जुड़े देशभक्तों से आग्रह करता हूं कि वो ऐसे लोगों का बहिष्कार करें।'

CINTAA ने की जांच की मांग
बीजेपी नेता के इस बयान के बाद सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने तुरंत एक्शन लिया है और इस मामले की जांच की मांग की है।