दरअसल गुरदासपुर सीट से नामांकन करते वक्त सनी देओल ने अपना असली नाम अजय सिंह देओल भरा था। उनका ये असली नाम भाजपा की रणनीति में रुकावट खड़ी कर सकता है। दरअसल भाजपा ने अभिनेता को इसलिए टिकट दिया ताकि उनके नाम और शौहरत को भुना सकें। लेकिन अब चूंकी सनी ने मतदाता सूची में अपना नाम अजय सिंह देओल लिखा तो भाजपा को डर सता रहा है कि ईवीएम पर जब जनता उनका नाम अजस सिंह देखेगी तो शायद पहचान न पाए, ऐसे में वोट कटने का डर भाजपा के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर सकता है।