
नई दिल्ली। मशरुम ने साबित कर दिया कि वो केवल सेहत के लिए फायदेमंद नहीं बल्कि राजनीति के लिए भी काफी लाभकारी है। यूं तो गुजरात विधानसभा चुनाव में कई मुद्दे छाए रहे, लेकिन मशरुम ने भी खुब सुर्खियां बंटोरी। अब बीजेपी की जीत के करीब पहुंचने के बाद कार्यकर्ता मशरुम केक खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। बीजेपी प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा मशरूम केक लेकर दिल्ली बीजेपी कार्यालय पहुंचे और लोगों का मुंह मीठा कराया।
सोशल मीडिया पर भी छाया रहा मशरुम
गौरतलब है कि इस चुनाव में पीएम मोदी पर मशरूम के ज़रिए कटाक्ष किये गए थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी मशरुम ने खुब सुर्खियां बंटोरी। वहीं ओबीसी कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर ने अपने भाषण में पीएम नरेंद्र मोदी की ताकत और मशरूम के बीच कनेक्शन बताया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी एक महीने में करीब करोड़ों रुपये की मशरूम खा जाते हैं। अल्पेश ने तो चुटकी लेते हुए यहां तक कह दिया था कि पीएम मोदी कहते हैं कि न मैं खाता हूं और न खाने देता हूं। लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि मोदी जी जो खाते हैं वह तुम नहीं खा सकते हो, उसके गरीब नहीं खा सकते हैं।
सीएम रहते भी खाते थे मशरुम
अल्पेश आगे कहते हैं कि गुजरात के सीएम रहते हुए भी मोदी यह मशरूम खाया करते थे। ठाकोर ने कहा कि पहले मोदी का रंग उनकी ही तरह काला था, लेकिन कीमती मशरूम की खुराक की वजह से मोदी गोरे हो गए हैं। पीएम मोदी की मजबूती का राज कीमती मशरूम में ही छिपा है। यह मशरूम काफी कीमती है और पीएम मोदी हर रोज पांच मशरूम खाते हैं। इस मशरूम को विदेश से मंगाते है जिसकी कीमत 80 हजार रुपये के करीब है। इस लिहाज से पीएम मोदी एक महीने में 1 करोड़ 20 लाख रुपये की मशरूम खा जाते हैं।
मशरुम है फायदेमंद
गौरतलब है कि मशरूम दिल के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद तत्व कोलेस्टॉल कम करने में मदद करता है। वही मशरूम में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। इसकी वजह से वह वजन और ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ने देता है।
Published on:
18 Dec 2017 02:42 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
