गुरुवार को मायावती ने राजधानी दिल्ली में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन के ऐलान किया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि आरएसएस ने बीजेपी की जीत के लिए सब कुछ दांव पर लगा दिया है, लेकिन पूरा देश जानता है कि आरएसएस दलित, पिछड़ा और मुस्लिम विरोधी है । उसके शासन में इन वर्गों के लोगों का मजहब, जान माल और जीने की आजादी खतरे में है। बसपा प्रमुख ने कहा कि आरएसएस का यह कहना गलत है कि अगर मुसलमान खुद जन्मभूमि पर मंदिर बनवाते हैं तो बरसों से उन पर उठ रही अंगुलियां खुद ही झुक जाएंगी। इसी वजह से उसने संवाद कार्यक्रम आयोजित कर ध्यान बांटने का प्रयास किया है।