25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बजट 2019: राहुल गांधी का सरकार पर तीखा वार, अगले चुनाव में जनता करेगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में ‘किसान, रोजगार, संस्थाओं पर हमले, नोटबंदी और भ्रष्टाचार के मुद्दों’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ होने जा रही है।
2 min read
Google source verification
बजट 2019: राहुल गांधी का सरकार पर तीखा वार, अगले चुनाव में जनता करेगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

बजट 2019: राहुल गांधी का सरकार पर तीखा वार, अगले चुनाव में जनता करेगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अंतरिम बजट में किए गए वादे को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि अगले आम चुनाव देश की जनता सरकार पर सर्जिकल स्ट्राइक करेगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में ‘किसान, रोजगार, संस्थाओं पर हमले, नोटबंदी और भ्रष्टाचार के मुद्दों’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ होने जा रही है।

किसानों का किया अपमान: राहुल

बता दें कि राहुल गांधी ने बजट को लेकर कहा कि सरकार ने अपने अंतिम बजट में भी देश की जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को प्रतिदिन 17 रुपए देने का प्रावधान कर उनका अपमान किया है। बता दें कि सरकार ने बजट में ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि’ योजना की घोषणा की है। इसके तहत 2 हेक्टर तक की जोत वाली जमीन पर खेती करने वाले किसानों को हर वर्ष 6 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसी के संदर्भ में राहुल गांधी ने सरकार पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने कहा कि अगले आम चुनाव में अब देश की जनता सरकार पर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाली है।

CBI विवाद: पीएम आवास पर सेलेक्शन कमेटी की बैठक खत्म, जल्द हो सकता है नए निदेशक के नाम का ऐलान

रफाल मामले में सरकार पर बरसे राहुल

राहुल गांधी ने कहा कि आगामी आम चुनाव के लिए हमारे पास पर्याप्त मुद्दे हैं लेकिन रफाल का मामला बहुत अहम है। क्योंकि यह एक भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अनिल अंबानी को खुद 30 हजार करोड़ रुए दिए हैं। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपने 15 अमिर मित्रों के साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए माफ कर सकते हैं लेकिन किसानों को केवल दिन के 17 रुपए देते हैं। यह किसानों के साथ बहुत बड़ा मजाक है।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.