4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब संघ प्रचारकों से संपर्क में रहेंगे मोदी सरकार के मंत्री

जनता की नब्ज समझने संघ ने दिया सुझाव अमित शाह और मंत्रियों की बैठक में बनी सहमति
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mukesh Kumar Kejariwal

•

Updated: 30 May 2018, 12:52 PM IST

RSS-BJP

अब संघ प्रचारकों से संपर्क में रहेंगे मोदी सरकार के मंत्री

नई दिल्ली। जिन योजनाओं का आम लोगों से सरोकार है, उनसे संबंधित केंद्रीय मंत्री अब नियमित रूप से संघ प्रचारकों से संपर्क में रहेंगे। इनसे योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन के अलावा लोगों की जरूरतों के बारे में भी विचार करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और आधा दर्जन मंत्रियों के साथ बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने यह सुझाव दिया। इसे पार्टी और सरकार ने सहर्ष मंजूर कर लिया है।

भाजपा और संघ की सोमवार को यहां हुई इस बैठक में सबसे ज्यादा जोर स्वास्थ्य, शिक्षा आदि उन योजनाओं पर दिया गया जिनका आम लोगों से संबंध है। बैठक के दौरान इस बात पर संतोष जताया गया कि सरकार ने अपने चार साल के काम के दौरान गांवों के लोगों पर ध्यान दिया है। लेकिन साथ ही कहा गया कि सरकारी अधिकारी और तंत्र से सरकार को ना तो गांवों और आम लोगों की जरूरतों का ठीक से अंदाजा हो सकता है और ना ही योजनाओं के अमल में लाए जाने को ले कर सही जमीनी जानकारी मिल सकती है। इसलिए इन्हें नियमित रूप से प्रचारकों से संपर्क में रहना चाहिए। बैठक के दौरान दलितों में पैदा हो रही नाराजगी को ले कर भी चिंता जताई।

भाजपा, संघ और सरकार के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे

सरकार की ओर से इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर , महिला और बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी , सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलौत और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा मौजूद थे। इसी तरह पार्टी की ओर से अमित शाह के अलावा उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे, महासचिव राम माधव और संगठन महासचिव राम लाल भी मौजूद थे। संघ के दो सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होशबोले और कृष्ण गोपाल इस बैठक में मौजूद थे।

संघ अपने सभी संगठनों के सुझाव भेजेगा सरकार को

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय अपने 35 संगठनों के साथ संघ के अधिकारी अलग-अलग समूहों में 28 से 31 मई तक दिल्ली में ऐसी बैठक कर रहे हैं। इनमें सेवा, वैचारिक, आर्थिकी, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय संगठन शामिल हैं। इन बैठकों के दौरान मिलने वाले सुझावों को सरकार से भी साझा किया जाएगा।

संघ ने कहा सिर्फ अनुभव साझा करने की बैठक

संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अरुण कुमार की ओर से बयान जारी कर कहा गया कि यह ना तो समन्वय बैठक है ना ही ऐसी बैठक है जिसमें कोई निर्णय लिया जाता है। यह केवल अपने अनुभव साझा करने के लिए थी।