दावेदारों की संख्या ज्यादा है इसको लेकर सैलजा ने कहा, दावेदार तो बनते ही हैं। जो काम करते हैं, वह दावेदारी रखते हैं। वह उम्मीदवार होते हैं। आने वाले समय में पार्टी इस पर फैसला करेगी। टिकट वितरण का फैसला हाईकमान के पास रहता है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा, हम किसी से नहीं डर रहे हैं। हमारी सरकार ने यहां अच्छा काम किया है। हम उसी काम के बदौलत जनता के बीच जाएंगे और छत्तीसगढ़ में दोबारा सरकार बनाएंगे।