CG Election 2023 : छत्तीसगढ़ में चुनाव के दिन अब नजदीक है, ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 15 अगस्त को आधी रात करीब साढ़े 12 बजे तक कांग्रेस ने प्रत्याशियों को टिकट देने के लिए पहली बैठक ली। जिसमें प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रत्याशियों को टिकट देने से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातों की घोषणा की है। देर रात चली इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, चुनाव समिति और पीसीसी के अध्यक्ष दीपक बैज, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और स्पीकर चरणदास महंत समेत समिति में शामिल 8 मंत्री और पदाधिकारी मौजूद रहे।