मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, वर्ष 2017 में रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा था। फिर उन्होंने अजजा के तत्कालीन अध्यक्ष नंदकुमार साय को पत्र लिखा, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद मैंने वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा। लगातार हम लोग प्रयास करते रहे, तब जाकर यह सफलता हासिल हुई है। तब डबल इंजन की सरकार थी। उस समय (cg hindi news) या तो रमन सिंह की चलती नहीं थी या सही ढंग से उसको प्रोसेस नहीं किया गया।