सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग
एनसीपी राजनेत्री ने कहा कि कि बच्चों को अच्छा पढ़ने की आदत विकसित करनी चाहिए लेकिन ये दुख की बात है कि सरकार की ओर से इस तरह की किताबें बांटी जा रही हैं। ये खुशी की बात है कि इसमें स्वच्छता का पाठ है। लेकिन हर पेज पर, फ्रंट पर, बैक पर मोदी साहब की फोटो होने के क्या मायने हैं। इसकी जगह संत गाडगे बाबा या अन्य किसी राष्ट्रीय नेता की तस्वीर भी इस्तेमाल की जा सकती थी। दुख की बात है कि सरकार निहित स्वार्थ के लिए खुद को ही प्रमोट कर रही है। इसके लिए पेट्रोल पम्पों का ही इस्तेमाल नहीं अब ये इस हद तक पहुंच चुकी है कि शिक्षा को भी इसके लिए जरिया बनाया जा रहा है। देश का इतिहास गवाह है कि किसी भी पार्टी ने अपनी विचारधारा को बढ़ाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं किया। यह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है।