6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh Politics: प्रियंका वाड्रा के बयान पर गरमाई सियासत, बैज बोले – CM को आईना दिखाया तो तिलमिला गए

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बयानों को झूठा बताना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बौखलाहट है।
2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Politics

Chhattisgarh Politics: कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के बयानों को झूठा बताना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बौखलाहट है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को संघ की शाखा में झूठ बोलने का ही पाठ पढ़ाया जाता है। इसीलिए जनता के हक में उठने वाली हर आवाज को भाजपाई झूठा साबित करने में लग जाते हैं। संगठित झूठ बोलकर और अफवाह फैलाकर सच की आवाज को दबाना भाजपा का चरित्र है।

बैज ने कहा, प्रियंका गांधी ने आईना दिखाया तो मुख्यमंत्री तिलमिला गये। प्रदेश के गरीबों के हक का राशन भाजपा सरकार नहीं दे रही तो विपक्ष सवाल खड़ा करेगा। मुख्यमंत्री गलत बयानी के बजाय अपने सरकार के भ्रष्टाचार को रोकें। भाजपा सरकार गरीबों के राशन में डाका डाल रही है। 35 किलो राशन की जगह मात्र 5 किलो ही दिया जा रहा, वह भी अधिकांश दुकानों में नहीं मिल रहा।

Political News: गरीबों को दिया जाने वाला चना और नमक भी सरकार ने देना बंद करवा दिया है। यह जब स्थिति लोकसभा चुनाव के दौरान है तो लोकसभा चुनाव के बाद तो पूरी संभावना सरकार गरीबों को राशन देने की योजना पूरी तरह बंद कर देगी। यह भाजपा का पुराना चरित्र रहा है।

यह भी पढ़े: CG Politics: प्रियंका के बयान पर CM साय ने कहा – थोड़ा पढ़ लिख लिया करो, बार-बार फजीहत नहीं होगी