गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि यदि दिल्ली में NRC लागू हुआ, तो सबसे पहले आपको यहर शहर छोड़ना पड़ेगा। दरअसल बीते दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल से पूछा गया था कि दिल्ली में पत्रकार पर जो हमला हुआ था, उस पर मनोज तिवारी का कहना है कि उसके लिए घुसपैठिये ज़िम्मेदार हैं। क्या दिल्ली में एनआरसी लागू होना चाहिए? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'अगर NRC दिल्ली में लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़नी पड़ेगी।