17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले बंगाल में सियासी बवाल, BJP नेता के बिगड़े बोल तो CM Mamata ने लगाया बड़ा आरोप

West Bengal में चुनाव से पहले बढ़ा सियासी बवाल बीजेपी नेता की फिसली जुबान, पुलिस को लेकर कह दी बड़ी बात सीएम ममता बनर्जी ने भी बीजेपी पर लगाया विधायकों को लालच देने का आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 25 Nov 2020, 3:58 PM IST

CM Mamata Banerjee

सीएम ममता बनर्जी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। लेकिन सियासी घमासान अभी से शुरू हो चुका है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच लगातार बयनबाजियों का दौर जारी है। एक तरफ बीजेपी नेताओं की जुबान फिसलती जा रही है तो दूसरी तरफ टीएमसी भी बीजेपी पर जमकर हमलावर है।

बंगाल के बीजेपी उपाध्यक्ष राजू बनर्जी (Raju Banerjee) ने पश्चिम बंगाल सरकार और पुलिस को लेकर विवादित बयान दे डाला है। वहीं सीएम ममता बनर्जी ने बीजेपी पर सरकार गिराने के लिए विधायकों को लालच देने का आरोप लगाया है।

देशभर के इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान का खतरा, मौसम विभाग ने इन इलाकों में भारी बारिश का जारी किया अलर्ट
राजू बनर्जी ने कहा, 'ममता सरकार बंगाल में पुलिस गुंडाराज को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। अगर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई तो पुलिस को जूते चाटने पर मजबूर कर देगी।'

राजू बनर्जी ने दुर्गापुर में एक कार्यक्रम में ये बयान दिया। उन्होंने कहा, 'देखिए इन दिनों पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है? क्या राज्य में गुंडा राज ही रहेगा? पुलिस किसी भी तरह की कोई मदद नहीं कर रही है। ऐसी पुलिस के साथ क्या करना चाहिए। हम उन्हें जूते चटवाएंगे।'

सीएम ममता बने लगाया विधायकों को लालच देने का आरोप

वहीं सीएम ममता बनर्जी ने बांकुड़ा की रैली में दावा किया कि बीजेपी टीएमसी के विधायकों को पैसों का लालच दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपी में हिम्मत है, तो मुझे गिरफ्तार कराए, मैं जेल से भी चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करूंगी।

मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि बीजेपी पार्टी बदलने के लिए तृणमूल कांग्रेस के विधायकों को पैसों का लालच दे रही है। वहीं ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है।

शाह पर भी साधा निशाना
इससे पहले ममता बनर्जी ने अमित शाह के बंगाल दौरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल दौरा और दलित के घर भोजन महज एक दिखावा था। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय मंत्री ने सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए दलित के घर पर भोजन करने का नाटक किया। उन्होंने खाने में जो चावल खाए शहर के पांच सितारा होटल से आए थे। जबकि दलित परिवार की महिलाओं को धनिया पत्ती काटते हुए दिखाया गया था।

साउथ के दो सुपरस्टार और भाई आए आमने-सामने, जानें क्या है दोनों के बीच मतभेद की वजह

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष अप्रैल-मई के महीने में विधासभा चुनाव होने हैं। ऐसे में बीजेपी को लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतर प्रदर्शन के चलते उम्मीद है कि विधानसभा चुनाव जीत सकती है। यही वजह है कि बीजेपी लगातार सत्ताधारी ममता सरकार को घेरने में जुटी है, जबकि टीेएमसी बीजेपी पर धर्म विशेष की पार्टी होने का आरोप लगा रही है।